
सुरक्षा और IT समेत इन क्षेत्रों पर बनी बात! PM मोदी के ऐतिहासिक कुवैत दौरे से भारत को क्या-क्या मिला
AajTak
ऐतिहासिक कुवैत यात्रा समाप्त कर पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम ने अपनी इस यात्रा के दौरान आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, फिनटेक, एनर्जी, निवेश, व्यापार, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई द्विपक्षीय वार्ताएं कीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत की अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद रविवार को स्वदेश रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकें की और भारत-कुवैत के रिश्तों को और मजबूत करने के संकेत दिए.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कुवैत की एक ऐतिहासिक और सफल यात्रा संपन्न हुई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लिए विमान से रवाना हुए."
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान मोदी ने अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा और क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-हमद अल मुबारक अल-सबा समेत कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की. जिसमें उन्होंने आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, फिनटेक, एनर्जी, निवेश, व्यापार, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा में संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की. मोदी की कुवैत यात्रा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा थी.
'ये यात्रा ऐतिहासिक थी'
यात्रा के सफलतापूर्वक समाप्त होने के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कुवैत के अमीर का धन्यवाद करते हुए लिखा, "धन्यवाद कुवैत! यह यात्रा ऐतिहासिक थी और इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी मजबूत होंगे. मैं कुवैत सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं कुवैत के प्रधानमंत्री को भी विदाई के लिए हवाई अड्डे पर आने के विशेष संकेत के लिए धन्यवाद देता हूं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









