
सुभाष चंद्र बोस का परिवार बोला- जापान के इस मंदिर में मौजूद 'नेताजी' की अस्थियां, DNA टेस्ट की मांग
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री शिदा फुमियो भारत दौरे पर आए हुए हैं. उनके आते ही सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने एक मांग कर दी है. मांग ये है कि टोक्यो के Renkoji मंदिर में नेताजी की अस्थियां मौजूद हैं और अब उनकी डीएनए टेस्टिंग करवानी है.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आज 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत की है. उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग एक अहम बैठक भी संपन्न हो चुकी है. अब इन बैठकों के बीच क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने जापानी पीएम के सामने एक मांग रख दी है.
उन्होंने कहा कि नेताजी की अस्थियां टोक्यो में स्थित Renkoji मंदिर हैं और अब उनकी डीएनए टेस्टिंग की जानी चाहिए. ट्वीट में लिखा गया है कि हमारी जापान के पीएम से अपील है कि वे Renkoji मंदिर में मौजूद सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों की डीएनए टेस्टिंग करवाएं और फिर उन्हें भारत वापस लाया जाए. वो धरती जिसे उन्होंने अंग्रेजों के कब्जे से छुड़वाया था.
अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ जानकार मानते हैं कि रेंको जी मंदिर जापान के मशहूर पर्यटन स्थल में से एक हैं. दावा किया जाता है कि इसी मंदिर में नेताजी की अस्थियां रखी हुई हैं. हर साल इस मंदिर को 14 अगस्त को आम जनता के लिए खोला जाता है. 9 दिसंबर 2001 को तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इस मंदिर में आए थे. यहां आकर वाजपेयी ने लिखा था, "मुझे रेंको जी दोबारा आकर प्रसन्नता हुई, जहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियां सुरक्षित हैं.
अब दावे तो हर बार हुए हैं, लेकिन इस मुद्दे पर विवाद कभी शांत नहीं हुआ. साल 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा मुखर्जी आयोग का गठन किया गया था. आयोग के अध्यक्ष जस्टिस मनोज कुमार मुखर्जी रेंको जी टेम्पल गए थे और जिस लकड़ी के बॉक्स में नेताजी की अस्थियां रखी होने का दावा था, वो बॉक्स उनसे खुल नहीं सका था. बाद में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बॉक्स के अंदर भूरे रंग के कागज में हड्डियों के टुकड़े और जबड़ों की हड्डी का सेट रखा है.
इन्हीं दावों के दम पर सुभाष चंद्र बोस का परिवार डीएनए टेस्टिंग की मांग करता है. अभी तक ये पूरी तो नहीं हुई है लेकिन अब जब जापान के पीएम भारत आए हैं, परिवार ने फिर अपनी मांग को तेज कर दिया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



