
'सुबह उठते ही चीखने लगा और...', खाना चुराता था रूममेट, व्यक्ति ने लिया जोरदार बदला!
AajTak
एक शख्स ने अपने रूम मेट को लेकर सोशल मीडिया पर किस्सा शेयर किया है. उसने बताया कि वह रोज उसका खाना चुरा लिया करता था. ऐसे में उसने रूममेट से ऐसा बदला लिया कि वह जिंदगीभर याद रखेगा.
कॉलेज या शहर से बाहर पढ़ाई करने के दौरान अक्सर लोग शेयर फ्लैट या पीजी में रहते हैं. ये अनुभव अपने आप में अलग और बहुत कुछ सिखाने वाला होता है. अंजान लोगों की आदतों के साथ एडजस्ट करना भी मानो एक टास्क होता है. ऐसे में फ्लैटमेट या रूम पार्टनर के साथ कई बार अच्छी दोस्ती हो जाती है तो कई बार झगड़े भी हो जाते हैं.
'रोज खाना चुरा लेता था रूममेट'
कई लोग काफी मिल जुलकर रहना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बिल्कुल पसंद नहीं कि उनके सामान को कोई हाथ लगाए. ऐसे ही एक शख्स ने अपने रूममेट से जुड़ा किस्सा रेडिट पर शेयर किया. दरअसल, वह इस बात से बहुत दुखी था कि उसका रूममेट उसकी लाई हुई खाने पीने की चीजें चुपचाप बिना पूछे खा जाया करता था.
'बनाता था खुद खाना न लाने के बहाने'
बिना अपनी पहचान जाहिर किए उसने रेडिट पर लिखा- “मेरा पुराना रूममेट हमेशा मेरा खरीदा हुआ खाना खा जाता था. और कभी-कभी मेरा बनाया गया बचा हुआ खाना भी. खुद खाना खरीदने के लिए उसके पास हमेशा कोई न कोई बहाना होता था, जैसे कि वह दुकान पर जाने के लिए बहुत थका हुआ था या मैं कल खाना ला दूंगा. लेकिन वह कभी खुद खर्चा करके खाना नहीं लाता था. मैं समझ चुका था कि वह कभी नहीं सुधरने वाला. ऐसे में उसकी आदतों से तंग आकर मैंने उसे सबक सिखाने के लिए एक प्लान बनाया.''
कटोरे में दूध निकाला तो उड़े होश...

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











