
'सुप्रीम कोर्ट ने वही किया, जिसकी उम्मीद थी...', UGC नियमों पर रोक के बाद क्या बोल रहे हैं नेता
AajTak
यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है. टीएमसी से लेकर सपा और बीजेपी तक, सभी दलों के नेताओं ने कहा है कि कोर्ट ने वही किया, जिसकी उम्मीद थी.
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्वागत किया है. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी से लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे तक, लगभग सभी दलों के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए यही कहा कि कोर्ट ने वही किया, जिसकी उम्मीद थी.
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यूजीसी पर गाली देने वाले सभी ज्ञानी, पिछले दो दिन से संसद जा रहा हूं. किसी भी राजनीतिक दल के किसी सदस्य ने इस विषय पर चर्चा तक करना मुनासिब नहीं समझा.
उन्होंने कहा कि उल्टा जिस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर गरीब की सुध ली,उसी को गाली. निशिकांत दुबे ने आगे कहा- मैं दोबारा आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं, पीएम मोदी पर भरोसा रखिए. निशिकांत दुबे ने कहा कि संविधान की धारा 14 एवं 15 के तहत ही देश के कानून चलेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने वही किया, जो मैंने कहा था.
यह भी पढ़ें: नई कमेटी, स्पष्ट भाषा... 'सुप्रीम स्टे' के बाद अब क्या होगा UGC गाइडलाइंस का भविष्य?
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे ट्रोल किया गया, गालियां दी गईं और मेरे उपनाम का इस्तेमाल कर मेरे खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे गए. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए UGC के उन दिशानिर्देशों पर रोक लगाई, जो अस्पष्ट, मनमाने और कैंपसों में अधिक भेदभाव पैदा करने की कोशिश थे.
यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











