
सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज मिले, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र की मंजूरी
AajTak
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां और एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्ति की घोषणा की. 5 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भुइयां और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भट्टी के नामों की सिफारिश की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज मिल गए हैं. केंद्र सरकार ने जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगा दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इनकी नियुक्ति की अधिसूचना पर दस्तखत किए. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत के कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में इन 2 जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी. उनकी नियुक्ति के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल क्षमता 34 के मुकाबले 32 पद भर जाएंगे. इस नियुक्ति के बावजूद दो पद रिक्त रहेंगे.
वहीं, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां और एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्ति की घोषणा की. 5 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भुइयां और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भट्टी के नामों की सिफारिश की गई थी.
कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा था कि उनके फैसले कानून और न्याय से संबंधित व्यापक मुद्दों को कवर करते हैं. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ईमानदार और अच्छी प्रतिष्ठा वाले न्यायाधीश हैं. वहीं, न्यायमूर्ति भट्टी को मार्च 2019 में केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था और 1 जून से वह वहां मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं.
उधर, एक अलग घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 3 हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. जो ट्रांसफर की मांग को लेकर की गई थी. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज बजाज को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाएगा, उन्होंने वर्तमान उच्च न्यायालय में बने रहने का अनुरोध किया था.
वहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाएगा. उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के करीबी राज्यों में स्थानांतरण की मांग की थी.
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गौरांग कंठ को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाएगा. उन्होंने मध्य प्रदेश या राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरण की मांग की थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







