सुपर डांसर 4: अनुराग बसु ने शिल्पा को मैसेज कर पूछा- शो में कब करेंगी वापसी, नहीं मिला जवाब
AajTak
अनुराग बसु ने अपने इंटरव्यू में कहा, "बिल्कुल हम शिल्पा को सेट पर बहुत मिस करते हैं. जो लोग भी शो का हिस्सा हैं, हम सभी के बीच एक खास बॉन्डिंग है. इसमें कैमरे के पीछे के लोग और कोरियोग्राफर भी शामिल हैं. हम एक छोटी सी फैमिली हैं और जब कोई एक इंसान सामने नहीं होता है तो बहुत मुश्किल होता है. शिल्पा हमारे लिए बहुत स्पेशल हैं."
सुपर डांसर चैप्टर 4 की जज और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने हसबैंड राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शो में दिखाई नहीं दे रही हैं. शिल्पा की जगह शो में हर हफ्ते बॉलीवुड सेलेब्स को गेस्ट जज के तौर पर बुलाया जा रहा है. शिल्पा की गैरमौजूदगी उनके फैंस के साथ अब शो के को-जज अनुराग बसु को भी परेशान कर रही है.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











