
सुपर डांसर: 3 हफ्तों बाद शो में लौटीं शिल्पा शेट्टी, पति की गिरफ्तारी के बाद लिया था ब्रेक
AajTak
शिल्पा शेट्टी की गैरमौजूदगी में, संगीता बिजलानी, जैकी श्रॉफ, टेरेंस लुइस, सोनाली बेंद्रे, मौसमी चटर्जी, करिश्मा कपूर गेस्ट बनकर पहुंचे थे. सुपर डांसर 4 के अगले एपिसोड में इंडियन आइडल के विनर्स स्पेशल अपीयरेंस देंगे. फिलहाल राज कुंद्रा पोर्नाग्राफी केस में न्यायिक हिरासत में हैं.
19 जुलाई को राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा शेट्टी ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के सेट से ब्रेक ले लिया था. इस बीच शो में शिल्पा शेट्टी की जगह कई दूसरे सेलेब्स ने आकर उनकी कमी को पूरा किया. अब खबर है कि शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 के सेट पर 3 हफ्तों के बाद वापसी कर ली है.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











