
सुपरनोवा गेम के दौरान अपनी ही बेटी के ऊपर गिरे पिता, तीन साल के मासूम की मौत
AajTak
रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के खेलने के दौरान पिता के उसके ऊपर गिरने के बाद बच्ची को 'सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं. मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में भी चोट' लग गई थी.
पिता और बेटी के रिश्ते को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार वाला संबंध माना जाता है, लेकिन एक पिता अपनी गलती की वजह से ही 3 साल की मासूम बेटी की मौत का कारण बन गए. दरअसल मृतक मासूम अपने पिता रॉबर्ट फोले के साथ अपने घर के पास मैदान में एक उपकरण के जरिए खेल रही थी जिसे सुपरनोवा कहा जाता है. इसी दौरान पिता गलती से अपनी ही बेटी के ऊपर गिर गए जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना की रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के खेलने के दौरान पिता के उसके ऊपर गिरने के बाद बच्ची को 'सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं. मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में भी चोट' लग गई थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












