
'सुना है इंदौर और सूरत वाले चुनाव के पहले ही छोड़कर चले गए', AAP विधायकों की मीटिंग में बोले केजरीवाल
AajTak
मीटिंग में केजरीवाल ने कहा कि 21 दिन के लिए मैं बाहर आया हूं और 2 जून को मुझे वापस जाना है. उसके बाद आप लोगों को पार्टी संभाल कर रखनी है. इस देश को भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है. बाकी सारी पार्टियों को देश के लोगों ने आजमा कर देख लिया है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के विधायकों के साथ मीटिंग की. इस दौरान केजरीवाल ने विधायकों से कहा कि मुझे पता चला है कि आप में से कई लोगों को इन्होंने टच करने की कोशिश की है. लालच देकर, धमकी देकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आप सब लोग मजबूत रहे और कोई नहीं टूटा. केजरीवाल ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि इनका कोई नहीं टूट रहा है. सुना है कि इंदौर और सूरत वाले चुनाव के पहले ही छोड़कर चले गए.
मीटिंग में केजरीवाल ने कहा कि 21 दिन के लिए मैं बाहर आया हूं और 2 जून को मुझे वापस जाना है. उसके बाद आप लोगों को पार्टी संभाल कर रखनी है. इस देश को भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है. बाकी सारी पार्टियों को देश के लोगों ने आजमा कर देख लिया है. आज देश का ये हाल है कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को ही देश की कमान संभालना है. आम आदमी पार्टी ही देश को भविष्य देगी, इसलिए यह आम आदमी पार्टी से इतने डरे हुए हैं.
'गिरफ्तारी के बाद पार्टी और ज्यादा एकजुट हो गई'
पार्टी के विधायकों के साथ बैठक के बाद CM केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तारी के पहले जब बीजेपी के लोग मिलते थे तो यही कहते थे कि ये लोग आपको गिरफ्तार करेंगे, फिर आपकी पार्टी तोड़ देंगे और सरकार गिरा देंगे. उधर पंजाब में भगवंत मान को अपने साथ कर लेंगे. केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद हमारी पार्टी और ज्यादा एकजुट हो गई. न ये हमारी सरकार गिरा पाए न एमएलए तोड़ पाए. न पंजाब सरकार पर कोई डेंट लगा पाए. केजरीवाल ने कहा कि इनका पूरा प्लान फेल हो गया. पूरे देश में पॉलिटिकल नैरेटिव इनके खिलाफ चला गया. इसके लिए सबसे ज्यादा बधाई के पात्र पार्टी के विधायक हैं. उन्होंने कहा कि चारों तरफ हमारे काम की ही चर्चा है. इतनी तेजी से आगे बढ़ोगे तो छोड़ी तो तकलीफ उठानी पड़ेगी.
'भगवान हमसे कुछ करवाना चाह रहा'
सीएम ने कहा कि परसों जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया, मैं समझता हूं कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं है. जो पिछले डेढ़ महीने में घटनाक्रम हुआ है, उससे मुझे यही लग रहा है कि भगवान हमसे कुछ करवाना चाह रहा है, हम तो निमित्त मात्र हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







