
सुनसान सड़क, अकेली महिला और दो बाइक सवार... बलिया में सामने आई किडनैपिंग और मारपीट की सनसनीखेज घटना
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलिया में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां मानसिक रूप से कमजोर एक विवाहित महिला का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद उससे मारपीट की गई. इस मामले को लेकर महिला के पति ने शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
बलिया में सुनसान सड़क पर एक महिला अकेली दिखी तो दो बाइक सवारों ने उसे किडनैप कर लिया. आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी. पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी, जो घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंच गई थी. महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.
एजेंसी के अनुसार, इस मामले की शिकायत बांसडीह थाने में दर्ज की गई. शिकायत पीड़िता के पति की ओर से दर्ज कराई गई, जिसमें दो सगे भाइयों पर महिला के अपहरण और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है.
एफआईआर के मुताबिक, घटना 27 फरवरी की रात की है. उस रात महिला अपने घर से निकलकर केवरा चट्टी इलाके तक पहुंच गई थी. इसी दौरान दो लोगों ने उसे अपनी बाइक पर जबरन बैठा लिया और वहां से ले गए. आरोप है कि दोनों आरोपी उसे इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे सुनसान जगह पर ले गए.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: BRD मेडिकल कालेज के ट्रॉमा वार्ड में इंटर्न डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, Video
वहां आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. बाद में किसी तरह यह मामला सामने आया, जिसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली. आरोपियों की पहचान 48 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर और 43 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ठाकुर के रूप में हुई है. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









