
सुंदर पिचाई का बड़ा बयान, कहा- AI ने तैयार की 25% कोडिंग, यहां जानिए फुल डिटेल्स
AajTak
CEO Sundar Pichai ने 29 अक्तूबर को कंपनी की एक ऑफिशियल मीटिंग के दौरान एक बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि कंपनी के 25 परसेंट कोड को AI ने जनरेट किया है. यह खबर कई लोगों को बुरी लग सकती है, लेकिन सुंदर पिचाई इसको लेकर काफी खुश है. उन्होंने कहा कि इससे इंजीनियर अपना काम तेजी से कंप्लीट कर सकेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Google की पेरेंट कंपनी Alphabet के चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) सुंदर पिचाई ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए एक बड़ी बात कही है. सुंदर पिचाई का ये बयान कई लोगों की दिल की धड़कन तक बढ़ा सकता है. भारतीय मूल के CEO सुंदर पिचाई ने 29 अक्टूबर को कहा कि Google कंपनी में 25 परसेंट से ज्यादा कोड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने जनरेट किए हैं.
सुंदर पिचाई ने इसके बाद बताया है कि कैसे वह अपनी प्रोडक्टिविटी में इजाफा कर सकते हैं. इन जनरेटेड कोड को रिव्यू किया और बाद में इंजीनियर्स ने इस्तेमाल किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
सुंदर पिचाई ने कंपनी के तीसरे क्वार्टर की इनकम पर एक कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित की, जो इनहाउस थी. इस दौरान पिचाई ने कहा, ये हमारे इंजीनयर्स को ज्यादा करने और तेजी से काम करने में मदद कर रहा है, मैं हमारे इस प्रोग्रेस की वजह से उत्साहित हूं.
यह भी पढ़ें: सैमसंग की बड़ी तैयारी, अगले साल ही लॉन्च हो सकता है तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन
बीते साल कंपनी ने एक AI Research यूनिट को मर्ज किया था, जिनका नाम DeepMind और Google Brain था. इसके बाद कंपनी ने दोनों को मिलाकर एक सिंगल डिविजन तैयार किया है , जिसका नाम Google DeepMind है. इसकी कमान Demis Hassabis को दी गई.
इसके बाद Alphabet ने Gemini को पेश किया है, जो एक AI मॉडल है. इसके बाद इसमें कई नए अपग्रेड्स को शामिल किया और आने वाले दिनों में भी कई अपेड्टस शामिल किया जाएगा. इसके बाद Gemini App की टीम को भी Google DeepMind में शामिल कर दिया गया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











