
सुंदर दिखने के लिए 55 लाख खर्च कर दिए, सर्जरी के बाद ऐसी दिखती है ये लड़की!
AajTak
एक इंटरव्यू में लड़की ने कहा कि स्कूल में लुक्स के कारण उसे तंग किया जाता था. इसलिए उसने कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की ठान ली. वो मॉडलिंग या फिल्मों में करियर बनाना चाहती थी इसलिए पैरेंट्स ने भी उसकी जिद का समर्थन किया और सर्जरी करवाने की इजाजत दे दी.
खूबसूरत दिखने के लिए एक लड़की ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली. इस सर्जरी में उसने 55 लाख रुपये से अधिक खर्च कर डाले. हैरानी की बात यह है कि लड़की ने बहुत कम उम्र से ही सर्जरी करवाना शुरू कर दिया था. इसको लेकर लोगों ने उसे ट्रोल भी किया.
हाल ही में इस लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उसने बताया कि उसका क्यूट और खूबसूरत चेहरा प्लास्टिक सर्जरी का नतीजा है. टिकटॉक पर ये लड़की zirazyo_ के नाम जानी जाती है.
वीडियो में zirazyo_ कहती हैं बेहतर दिखना कोई बुरी बात नहीं है और प्लास्टिक सर्जरी किसी को भी बदल सकती है. उसके वीडियो को अब तक 26 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.
Yahoo न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, zirazyo_ जापान की रहने वाली है. जब वो पांचवीं कक्षा में थी तब माता-पिता ने उसकी आंख की सर्जरी करवाई थी. ये पहली सर्जरी zirazyo_ की जिद के कारण कराई गई थी. तब वो 10-11 साल की ही थी.
एक इंटरव्यू में उसने कहा कि स्कूल में लुक्स के कारण उसे तंग किया जाता था. इसलिए उसने कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की ठान ली. वो मॉडलिंग या फिल्मों में करियर बनाना चाहती थी इसलिए पैरेंट्स ने भी zirazyo_ की जिद का समर्थन किया और प्लास्टिक सर्जरी करवाने की इजाजत दे दी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








