
सीवर की सफाई के दौरान 4 साल में 377 लोगों की मौत, लेकिन हाथ से मैला ढोने की रिपोर्ट नहीं: रामदास अठावले
AajTak
मंत्री रामदास अठावले ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, '2019 से 2023 तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सीवर और सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई के कारण कुल 377 लोगों की मौत हुई है.'
राज्यसभा में बुधवार को बताया गया कि सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 2019 से 2023 के बीच कुल 377 लोगों की जान गई. लेकिन देश में हाथ से मैला ढोने की कोई रिपोर्ट नहीं है.सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मैनुअल स्कैवेंजर्स के रूप में रोजगार पर प्रतिबंध और उनके पुनर्वास अधिनियम 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उठाए गए कदमों को सूचीबद्ध किया.
मैला ढोने के काम में लगे लोगों की संख्या पर एक अन्य सवाल के जवाब में अठावले ने कहा, 'देश में फिलहाल मैला ढोने की प्रथा की कोई रिपोर्ट नहीं है.'
4 साल में 377 लोगों की मौत मंत्री रामदास अठावले ने एक लिखित जवाब में कहा, '2019 से 2023 तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सीवर और सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई के कारण कुल 377 लोगों की मौत हुई है.'
बता दें कि सीवेज की सफाई के दौरान मजदूरों की मौत की घटनाएं सामने आती रही है. सरकारें दावा करती हैं कि सीवर की सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन फिर इस तरह की घटनाएं सामने आती है. कुछ साल पहले ही ग्रेटर नोएडा में सीवर सफाई के लिए रोबोट तकनीक का इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव सामने आया था. कहा गया था कि ग्रेटर नोएडा में अब मजदूरों और सफाईकर्मियों को सीवर के दलदल में नहीं उतरना पड़ेगा. इससे पहले गुरुग्राम में भी सीवर साफ करने वाला रोबोट आ चुका है.
यह भी पढ़ें: पति की लाश सीवर टैंक में पटकी, फिर बॉयफ्रेंड संग सो गई पत्नी, डेड बॉडी के सड़ने पर उठा मर्डर से पर्दा
कहा गया था कि इस रोबोट के जरिए जमीन से 8 मीटर नीचे मैनहोल, स्लज और ब्लॉकेज की सफाई की जा सकेगी. इस रोबोट में एक स्वचालित कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे बाहर बैठकर ही आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी. इस रोबोट से एक दिन में 10 मैनहोल की सफाई की जा सकेगी. रोबोट आने के बाद अब किसी भी कर्मचारी को सफाई के लिए मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









