
सीरीज जीत के बाद गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा-विराट कोहली को किया इग्नोर? चर्चा में इस क्रिकेटर का बयान
AajTak
विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल के अलावा टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में उनका पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर है. रोहित-कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया.
भारतीय टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को 2–1 से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली थी. भारतीय टीम की सीरीज जीत में विराट कोहली और रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. हालांकि खिताबी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कोहली और रोहित का नाम नहीं लिया, जिसे लेकर काफी शोरगुल मचा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गंभीर के टीममेट रह चुके रॉबिन उथप्पा का भी ध्यान इस ओर गया, जिनकी प्रतिक्रिया अब व्यापक बहस का कारण बन गई है.
यह भी पढ़ें: संजू प्लेइंग 11 से बाहर क्यों...WC में नंबर 4 पर खेलें? गंभीर के 3 पुराने पोस्ट VIRAL, सोशल मीडिया पर बवाल!
रॉबिन उथप्पा को महसूस हुआ कि इन दोनों के शानदार प्रदर्शन की अनदेखी हुई है. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीड में 151.00 की औसत से 302 रन बनाए, जिनमें दो शतक शामिल रहे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए कोहली को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. उधर रोहित शर्मा ने 48.66 की औसत से 146 रन स्कोर किए. दोनों ने शानदार योगदान देकर टीम की सीरीज जीत को आसान बना दिया.
काफी अजीब लगा: रॉबिन उथप्पा रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे जो चीज चौंकाने वाली लगी, वह यह कि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा या विराट कोहली को जीत का कोई क्रेडिट नहीं दिया. ये दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने हर तरह की आलोचना का जवाब अपने खेल से दे दिया. लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिला, जो अजीब लगा.'
यह सब ऐसे समय में हुआ जब गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मनमुटाव की खबरें भी चल रही थीं. कुछ प्रशंसकों ने यह भी दावा किया कि रांची वनडे में शतक के बाद विराट कोहली ने गौतम गंभीर को इग्नोर किया था. हालांकि बाद में गंभीर और रोहित के बीच हुई बातचीत के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कोच गंभीर को किया इग्नोर? रांची वनडे के बाद का VIDEO वायरल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












