
सीरिया से ब्रिटेन आने की कोशिश में ISIS आतंकी की पत्नी, बुर्का छोड़कर पहनी जींस
AajTak
बांग्लादेशी-ब्रिटिश नागरिक शमीमा बेगम हाल ही में अपने मेकओवर के बाद सुर्खियों में हैं. वे पारंपरिक इस्लामिक बुर्के की जगह शेड्स पहने हुए और टी-शर्ट पहने हुए नजर आईं. शमीमा 15 साल की उम्र में ब्रिटेन छोड़कर सीरिया चली गई थीं. संडे टेलीग्राफ में छपी इन तस्वीरों में बेगम सनग्लासेस, टी-शर्ट, ब्लैक जींस, जिप-अप स्वेटर और व्हाइट शूज में नजर आ रही हैं.
बांग्लादेशी-ब्रिटिश नागरिक शमीमा बेगम हाल ही में अपने मेकओवर के बाद सुर्खियों में हैं. वे पारंपरिक इस्लामिक बुर्के की जगह शेड्स पहने हुए और टी-शर्ट पहने हुए नजर आईं. शमीमा 15 साल की उम्र में ब्रिटेन छोड़कर सीरिया चली गई थीं. संडे टेलीग्राफ में छपी इन तस्वीरों में बेगम सनग्लासेस, टी-शर्ट, ब्लैक जींस, जिप-अप स्वेटर और व्हाइट शूज में नजर आ रही हैं. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स और एएफपी) शमीमा अपने साथ दो दोस्तों को सीरिया लेकर गई थीं. कदिजा सुल्ताना और अमीरा अबासे के बारे में कहा जा रहा है कि इन दोनों की मौत हो चुकी है. ईस्ट लंदन में रहने वाली बेगम ने डच आईएसआईएस फाइटर के साथ शादी रचाई थी. शमीमा ने सीरिया जाकर अपने स्तर पर आईएसआईएस की मदद भी की थी. इस महिला के दो बच्चे भी थे लेकिन दोनों की मौत हो चुकी है. (फोटो क्रेडिट: एएफपी) जब शमीमा रिफ्यूजी कैंप में थीं तो वे तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई थीं लेकिन रिफ्यूजी कैंप में उनके इस बच्चे की भी मौत हो गई थी. शमीमा पिछले दो सालों से एल-रोज नाम के कैंप में रह रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तस्वीरों के सहारे बेगम ये साबित करना चाहती हैं कि वे अपने बीते दौर को छोड़ चुकी हैं और एक नई जिंदगी की शुरूआत करना चाहती हैं. (फोटो क्रेडिट: रायटर्स)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











