
सीरिया की मस्जिद में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे घायल
AajTak
दमिश्क में उमय्यद मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. पांच बच्चे घायल हो गए, जिन्हें फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आईं और कुछ बेहोश हो गए. हादसे के बाद, बचावकर्मियों और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर मौजूद है.
सीरिया की राजधानी दमिश्क की मशहूर उमय्यद मस्जिद में शुक्रवार को हुई भगदड़ में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे घायल हो गए. सीरिया की सिविल डिफेंस समूह, व्हाइट हैलमेट्स के मुताबिक, घटना के दौरान बच्चों को फ्रैक्चर, गंभीर चोटें आई हैं और कुछ बच्चे बेहोश हो गए.
यह हादसा एक नागरिक द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के बीच हुआ. व्हाइट हैलमेट्स ने बताया कि हमारी टीमों ने अन्य बचावकर्मियों के साथ मिलकर एक लड़की को मेडिकल सहायता दी गई. मस्जिद से एक महिला के शव को बरामद किया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









