
सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से गुहार, वकील ने लगाई अर्जी
AajTak
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के मामले में सीमा के वकील ने राष्ट्रपति के सामने याचिका लगाई है. वकील ने याचिका में कहा है कि सीमा ने सचिन से शादी की है. वह सचिन की पत्नी है. इसलिए उसे भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए. बता दें कि सीमा से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है.
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से गुहाल लगाई गई है. सीमा के वकील AP Singh ने राष्ट्रपति के सामने याचिका लगाई है. इस याचिका में सीमा के वकील ने कहा है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीमा हैदर ने सचिन से शादी की है. वह सचिन की पत्नी है. समय-समय पर जैसे विदेशी नागरिकों को नागरिकता मिलती रही है, वैसे ही सीमा को भी नागरिकता मिले.
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि अभी तक सीमा पार से गोलियां आती थीं, अब डोली आई है, लोगों को इस पर भी परेशानी हो रही है. सीमा ने सचिन से सच्चा प्यार किया है. हिंदू धर्म अपनाकर नेपाल में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है. सीमा के पास शादी का रिकॉर्ड भी है.
'संदेह है तो लाई डिटेक्टर टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट करवा लें'
एपी सिंह ने कहा कि अगर फिर भी संदेह है तो उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट या किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है. इस दौरान जांच में अगर दोषी हो तो दोषी की तरह उस पर कार्रवाई करें. और अगर वह निर्दोष है, अगर उसने सच्चा प्यार किया है, अगर उसने सचिन को चाहा है, अगर उसने हिंदू धर्म ग्रहण किया है तो उसके चार बच्चे, सीमा और उसके पति सचिन को सुरक्षा दी जाए.
समय-समय पर मिलती रही है विदेशियों को नागरिकता
सीमा के वकील ने कहा कि देश में समय-समय पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, बर्मा के लोगों को समय-समय पर इस देश में नागरिकता मिलती रही है. उसी तरह सीमा को भी भारत की नागरिकता मिले. सचिन जो कि यहां का मूल नागरिक है, उसकी धर्म पत्नी है. उसके बच्चों का पालन हो. उनको सुरक्षा मिले, संरक्षण मिले.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











