
सीमा हैदर के भारत आने पर डकैतों ने दी थी धमकी, अब पाकिस्तान में मंदिर पर रॉकेट से हमला
AajTak
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत आने के बाद वहां डकैतों ने धमकी दी थी कि अगर उसे वापस नहीं भेजा गया वो मंदिरों पर हमले करेंगे. इसके बाद रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डकैतों ने मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया है. वहां के पुलिस अधिकारी ने भी इस हमले की पुष्टि की है.
पाकिस्तान महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन की लव स्टोरी इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. चार बच्चों को लेकर सीमा के भारत आने के बाद पाकिस्तानी डकैट रानो शार ने धमकी दी थी कि अगर सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं भेजा गया तो वो पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले करेगा. इसके बाद पाकिस्तान में रविवार को हिन्दुओं के मंदिर पर हमला हुआ है.
पाकिस्तानी न्यूज चैनल DAWN की एक रिपोर्ट के मुताबिक डकैतों के एक गिरोह ने रविवार को सिंध के काशमोर में एक मंदिर पर "रॉकेट लॉन्चर" से हमला किया. हमलावरों ने गौसपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पूजा स्थल और आसपास के समुदाय के घरों पर हमला किया. उन्होंने ना सिर्फ मंदिर को निशाना बनाया बल्कि अंधाधुंध गोलीबारी की. इसके बाद काश्मोर-कंधकोट के एसएसपी इरफान सैम्मो के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. बता दें कि सीमा हैदर भी पाकिस्तान के सिंध प्रांत की ही रहने वाली है.
मंदिर पर दागे गए रॉकेट लॉन्चर: सिंध पुलिस
पुलिस अधिकारी ने कहा कि डकैतों ने पूजा स्थल पर "रॉकेट लॉन्चर" दागे. हालांकि हमले के वक्त मंदिर बंद था. अधिकारी ने कहा कि यह बागड़ी समुदाय द्वारा संचालित धार्मिक सेवाओं के लिए हर साल खुलता है.
अधिकारी ने कहा कि 'हमले के बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है. एसएसपी सैम्मो ने कहा कि आठ से नौ बंदूकधारी थे, जिन्हें नदी क्षेत्र में ट्रैक कर रहे हैं.
इस बीच, बागड़ी समुदाय के सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि डकैतों द्वारा दागे गए "रॉकेट लॉन्चर" से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. उन्होंने पुलिस से समुदाय की सुरक्षा करने की अपील करते हुए कहा कि इस घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











