
सीमा हैदर और सचिन गिरफ्तारी के डर से भाग गए थे हरियाणा, इस गलती ने पकड़वा दिया... FIR में हुए ये बड़े खुलासे
AajTak
सीमा को 2019 में ऑनलाइन पब्जी गेम खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हो गया. ऐसे में सीमा ने सचिन के साथ रहने का फैसला किया. सीमा और सचिन पहली बार नेपाल में इसी साल 10 मार्च को मिले थे. जहां दोनों 7 दिन तक साथ भी रहे थे. इसके बाद सीमा मई में पाकिस्तान से दोबारा नेपाल पहुंची और वहां से बस से भारत आ गई.
पाकिस्तान से अपने प्यार (सचिन) के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर अब तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कोई सीमा हैदर को आईएसआई का एजेंट बता रहा है तो कोई इसे बड़ी साजिश का चेहरा बता रहा है. इसी बीच सीमा हैदर और सचिन के खिलाफ ग्रेटर नोएडा से रबूपुरा में दर्ज FIR की कॉपी सामने आई है. इसमें सीमा और सचिन को लेकर तमाम बड़े खुलासे हुए हैं. FIR कॉपी से पता चलता है कि कैसे सीमा पहली बार सचिन से मिली, वह पाकिस्तान से भारत कैसे आई और डेढ़ महीने सचिन के साथ कैसे समय बिताया और आखिर कैसे वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई?
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
FIR के मुताबिक, सीमा को 2019 में ऑनलाइन पब्जी गेम खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हो गया. धीरे धीरे प्यार बढ़ता गया और सचिन और सीमा ने जीवनभर साथ बिताने का फैसला किया. सबसे पहले दोनों ने मुलाकात करने की सोची.
सीमा हैदर ने पुलिस को बताया कि भारत का वीजा न मिलने पर उसने नेपाल का वीजा लिया. इसके बाद वह 10 मार्च 2023 को शारजहां होते हुए नेपाल पहुंची. वहां सचिन मीणा भी उनसे मिलने पहुंचा था. दोनों ने काठमांडू में न्यू विनायक होटल में एक कमरा लिया और यहां दोनों सात दिनों तक रहे. इसके बाद सीमा पाकिस्तान लौट गई.
इसके दो महीने बाद सीमा फिर से टूरिस्ट वीजा लेकर नेपाल पहुंची. इस बार सीमा अपने साथ चार बच्चे भी लेकर आई. सीमा के मुताबिक, वह चार बच्चों के साथ काठमांडू से पोखरा तक वैन गाड़ी से पहुंची. रात होने की वजह से वह वही रुकी. इसके बाद अगले दिन उसने पोखरा से दिल्ली की बस पकड़ ली.
पोखरा से दिल्ली आने के लिए सीमा एसी डिलक्स में तीन टिकट बुक करवाईं. इसके लिए उसने 15 हजार नेपाली रुपये का भुगतान किया. यात्रा के दौरान सीमा हैदर लगातार सचिन के संपर्क में थीं. एफआईआर के मुताबिक अपने चार बच्चों के साथ 13 जुलाई की रात सीमा हैदर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलैदा कट के पास उतर गई, जहां सचिन उसका इंतजार कर रहा था. FIR की पूरी कॉपी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: गिरफ्तारी से पहले 2 महीने भारत में रही सीमा

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







