
सीमा-अंजू हुईं फेमस तो 17 साल की लड़की पहुंच गई एयरपोर्ट, पाकिस्तान जाने की मांगने लगी टिकट, लेकिन फंस गई....
AajTak
राजस्थान में सीआरपीएफ पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से एक नाबालिग लड़की को पकड़ा था. वह पाकिस्तान जाने के लिए टिकट खरीद रही थी. जब उससे पूछताछ की गई तो वह एक के बाद एक झूठ बोलती गई. पहले उसने बताया कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है और वापस अपने घर जा रही थी. बाद में कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही थी. लेकिन अंत में जो लड़की ने बताया उससे पुलिस वालों के भी होश उड़ गए.
जयपुर हवाई अड्डे पर पाकिस्तान जाने के लिए शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की पहुंची. उसने टिकट काउंटर पर कहा कि उसे पाकिस्तान जाना है. यह सुनते ही एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने सीआरपीएफ पुलिस को सूचना दी. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है और वापस अपने देश जाना चाहती है. छानबीन की गई तो मसला कुछ और ही निकला.
दरअसल, 17 साल की नाबालिग लड़की पुलिस को झूठी कहानी बता रही थी. लड़की ने कहा था कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है और तीन साल पहले उसकी बुआ उसे अपने साथ माधोपुर ले आई थी. लेकिन बुआ से उसकी लड़ाई हुई तो वह वापस पाकिस्तान जाना चाहती है. पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने उससे दोबारा पूछताछ की.
तब लड़की ने बताया कि पाकिस्तान में उसका बॉयफ्रेंड रहता है. वह उसी से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी. उसी लड़के ने उसे बताया था कि टिकट कैसे लेनी है और एयरपोर्ट काउंटर पर क्या बात करनी है. लेकिन पुलिस को उसकी इन बातों पर भी शक हुआ तो उन्होंने लड़की के परिजनों का पता लगाना शुरू किया.
फेक पॉपुलैरिटी के लिए लड़की ने किया यह सब
पता चला कि लड़की सीकर जिले के रतनपुरा गांव की रहने वाली है. तुरंत उसके परिजनों को थाने बुलाया गया. तब लड़की ने जो बताया उससे पुलिस वाले भी हैरान रह गए. उसने बताया कि वह सीमा और अंजू केस से काफी प्रभावित हुई है. जब उसने देखा कि सीमा और अंजू के बारे में पूरे देश को पता है. पूरा देश उन्हें जानता है. इसलिए उसने भी फेक पॉपुलैरिटी पाने के लिए यह सब नाटक किया. ताकि वह भी फेमस हो जाए. फिलहाल, पुलिस नाबालिग लड़की से पूछताछ कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि वह सच बोल रही है या इस बार भी झूठ बोल रही है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








