
सीमा-अंजू के बाद अब मुंबई की सनम ने लांघी सरहद... फेक दस्तावेजों से हासिल किया वीजा, पाकिस्तान जाकर रचाई शादी
AajTak
राजस्थान के रेवाड़ी जिले की अंजू (Anju) और पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema haider) के बाद मुंबई के ठाणे में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां की एक लड़की की मुलाकात सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में एबटाबाद के रहने वाले युवक से हुई. इसके बाद लड़की फर्जी दस्तावेज लगाकर पाकिस्तानी वीजा हासिल किया और वहां जाकर युवक से शादी कर ली.
महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाली 24 साल की लड़की ने सीमा हैदर और अंजू की तरह सरहद पार की और पाकिस्तान पहुंच गई. इस लड़की पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी वीजा के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए थे. पाकिस्तान पहुंचने के बाद लड़की ने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी कर ली. अब जब लड़की वापस लौटी तो जांच में फर्जी दस्तावेजों की बात सामने आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, आरोपी लड़की महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 साल की इस लड़की का नाम सनम खान है, उसका दूसरा नाम नगमा नूर मकसूद भी है. वर्तक नगर पुलिस ने तीन दिनों तक सनम खान से पूछताछ की, जिसके बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सनम खान को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि सनम खान ने पाकिस्तानी वीजा हासिल करने के लिए सनम खान रुख के नाम से एक फर्जी पहचान पत्र लगाया था. सनम खान पर ये भी आरोप है कि उसने फर्जी कागजात के साथ आधार और पैन कार्ड भी बनवाया. सनम खान अपने पति से अलग हो चुकी है. वह ठाणे में अपनी मां के साथ रहती है.
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर और सचिन की मुश्किलें बढ़ीं, शादी कराने वाले पंडित को कोर्ट ने भेजा नोटिस, 27 मई को अगली सुनवाई
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि सनम खान ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति से दोस्ती की. इसके बाद सनम उससे मिलने जाना चाहती थी. इसी को लेकर उसने पाकिस्तान का वीजा हासिल करने के लिए आवेदन किया, लेकिन विवाह के दस्तावेज न होने की वजह से वीजा नहीं मिल सका. इसके बाद उसने एक भारतीय से वर्चुअली शादी कर ली और वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए और पाकिस्तान चली गई. पाकिस्तान जाने के बाद सनम खान ने फिर से शादी कर ली.
यह भी पढ़ें: प्यार के लिए सरहद पार! अंजू-सीमा ही नहीं, ये लड़का प्रेमिका से मिलने 16 हजार KM दूर पहुंच गया, फिर...

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



