
सीने में लगी थी गोली, जान बचाने के लिए खून से लथपथ दौड़ता रहा जेलकर्मी... छपरा में सरेराह पुलिसकर्मी पर फायरिंग
AajTak
सारण के छपरा में ड्यूटी से वापस घर लौट रहे पुलिसकर्मी पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोलीबारी में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अब सिपाही को PMCH पटना रेफर किया गया है.
बिहार के सारण में आम जनता तो दूर की बात, अब तो पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला छपरा के कारा मंडल का है. यहां उच्च कक्षपाल के पद पर तैनात जेलकर्मी को कुछ बदमाशों ने गोरी मारकर घायल कर दिया. घटना सोमवार शाम सात बजे की है. यहां जेलकर्मी अनुज साह ड्यूटी के बाद अपने घर की तरफ लौट रहे थे.
तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली अनुज के सीने को छेदते हुए आरपार हो गई. घायल जेलकर्मी अनुज गोली लगने का बाद भी अपने आवास की तरफ भागते हुए आए और दूसरे जेलकर्मी से मदद मांगी. अनुज को खून से लथपथ हालत में देख साथी जेलकर्मी ने तुरंत उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया और छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचा.
सिपाही को गोली लगने की खबर सुनते ही तमाम जेलकर्मी और छपरा जिला जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन भी सदर अस्पताल पहुंचे. घायल जेलकर्मी को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद PMCH पटना रेफर कर दिया गया क्योंकि अनुज की हालत बेहद नाजुक थी. फिलहाल पटना में उनका इलाज जारी है.
जेलकर्मी पर सरेराह गोली मारने की घटना से पुलिस विभाग सकते में आ गया है. पुलिस की कई टीमें घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. जिस जगह यह वारदात हुई वहां से सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का कुछ सुराग मिल सके और उनकी पहचान की जा सके.
उधर, सारण पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने एक प्रेस रिलीज जारी करके घटना की जानकारी दी. बताया कि गोली लगने से घायल जेलकर्मी अनुज को बेहतर इलाज के लिये PMCH पटना रेफर किया गया है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना के उद्भेदन के लिए SIT का गठन किया गया है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







