
'सीनियर-जूनियर के बीच फर्क नहीं पता, चांटा मार दूंगा...', लखनऊ में वकील ने पुलिसकर्मी से की बदसलूकी
AajTak
लखनऊ हाईकोर्ट (Lucknow Highcourt) से एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक वकील (Lawyer) कार में बैठे-बैठे हाईकोर्ट गेट के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते दिखे. फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. लेकिन पुलिस अपनी तरफ से मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हाईकोर्ट (Lucknow Highcourt) के वकील (Lawyer) एक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करते दिखे. यही नहीं, उन्होंने पुलिसकर्मी को गालियां तक दे डालीं. घटना लखनऊ हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 की है. वीडियो में दिखा कि वकील अपनी कार में बैठे हुए हैं और वहां खड़े पुलिसकर्मी को अपशब्द बोल रहे हैं.
वकील ने कहा, ''मैं तुम्हें चांटा मार दूंगा. तुम्हें सीनियर और जूनियर में फर्क नहीं पता.'' इस बीच इंस्पेक्टर बीच बचाव करते दिखे. वो वकील को शांत करवा रहे थे. लेकिन वकील लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करते जा रहे थे. इसके बाद वो कार लेकर वहां से निकल गए.
घटना शुक्रवार की है. एडीसीपी ईस्ट जोन सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले में शिकायत नहीं दी है. जब कोई भी पक्ष इसमें मामला दर्ज करवाएगा तो आगामी जांच की जाएगी. लेकिन हम इस मामले की अपनी तरफ से भी जांच कर रहे हैं.
मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने की मारपीट
हाल ही में मेरठ से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. जो कि मेरठ विकास प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर मुख्य गेट का था. आरोप था कि वहां मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी एक युवक को पीट रहे थे. जब वहां से गुजर रहे एक पत्रकार ने युवक की पिटाई होती देखी तो वो वीडियो बनाने लगा. जिसके बाद युवक को पीट रहे लोगों ने पत्रकार की भी पिटाई कर डाली. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को मेरठ विकास प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे थे. पिटाई करने वाले मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. पिटने वाला युवक खुद को पत्रकार बता रहा था. इसी बीच एक अन्य पत्रकार रवि गुप्ता भी वहां से गुजर रहा था. उसने युवक को पिटते देखा तो तुरंत इसका वीडियो बनाने लगा. लेकिन उसे वीडियो बनाते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने देख लिया. फिर उसे भी पकड़ कर वे लोग पीटने लगे. रवि का मोबाइल भी उन्होंने तोड़ दिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






