
सीधी बस दुर्घटना के 5 दिन बाद बरामद हुआ अंतिम शव, कुछ महीनों बाद होनी थी युवक की शादी
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे के बाद लापता लाशों को ढूंढने के लिये 35 किलोमीटर तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन को शनिवार को अंतिम शव को बरामद करने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने रोक दिया.
मध्य प्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे के बाद लापता लाशों को ढूंढने के लिये 35 किलोमीटर तक चलाये गए सर्च ऑपरेशन को शनिवार को अंतिम शव को बरामद करने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने रोक दिया. (सीधी से हरिओम सिंंह की रिपोर्ट) शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर नैकिन सामुदायिक केंद्र भेजा गया, जहां से शव को परिजनों को भेजा जाएगा. अब तक मृतकों का कुल आंकड़ा 54 पहुंच गया है. इस हादसे में 54 लोग काल के गाल में समा गए. इन 54 लोगों की डेड बॉडी नहर से बाहर निकाल ली गई हैंं. मंगलवार को हुए सीधी बस हादसे में ड्राइवर सहित 7 लोग उस समय तैरकर बाहर निकल पाए थे. इनमें से ड्राइवर फरार हो गया और 6 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बाद में बस कंडक्टर की मौत हो गई थी. 32 सीटर बस में 58 यात्री भरे हुए थे और अन्य दो लोगों में बस के ड्राइवर और कंडक्टर शामिल थे. बस में कुल लोगों की संख्या 60 थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











