
सीट बंटवारे पर महागठबंधन में हलचल, कांग्रेस को 60 सीटों का ऑफर... RJD और VIP पर अब भी कंफ्यूजन
AajTak
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू किया है. परबत्ता सीट से डॉ संजीव कुमार और मटिहानी सीट से बोगो सिंह को आरजेडी का सिंबल मिला है. इस बीच, तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन करेंगे.
बिहार में महागठबंधन सीट बंटवारे को लेकर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस को करीब 60 सीटों का ऑफर मिलने की खबर है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है, सिर्फ 2-3 सीटों पर दोनों पार्टियों का दावा बरकरार है, जिसकी वजह से फाइनल बात-चीत नहीं बन पाई है.
वहीं, सीट शेयरिंग के आधिकारिक ऐलान से पहले ही आरजेडी ने पटना में अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि आधिकारिक घोषणा कल यानी 14 अक्टूबर को होने की संभावना है.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में उम्मीदवारों को सिंबल देने का काम शुरू कर दिया है. परबत्ता सीट से डॉ संजीव कुमार और मटिहानी सीट से बोगो सिंह को सिंबल मिला है. इसके अलावा, हथुआ विधानसभा सीट पर RJD ने राजेश कुमार सिंह उर्फ राजेश कुशवाहा को सिंबल दिया है. मनेर विधानसभा सीट से भाई वीरेंद्र और साहेबपुर कमाल से ललन यादव को भी सिंबल मिला है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









