
सीट बंटवारे का चक्कर या आपस में ही टक्कर! केजरीवाल के मन में क्या?
AajTak
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने दमखम झोंक रखा है तो दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी ताकत की जोर आजमाइश कर रहे हैं, केजरीवाल की ये जोरआजमाइश कांग्रेस को टेंशन दे रही है क्योंकि कांग्रेस को लगता है कि एमपी छत्तीसगढ और राजस्थान में उनकी बीजेपी से सीधी टक्कर है, अगर इसमें आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय किया तो कांग्रेस को नुकसान हो सकता है, केजरीवाल की सक्रियता से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर महागठबंधन का क्या होगा.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










