
सीजफायर की चर्चा के बीच इजरायल ने की गाजा के रफाह में एयरस्ट्राइक, 13 लोगों की मौत
AajTak
गाजा के रफाह में बड़ी संख्या में लोग इजरायली बमबारी से बचने के लिए पनाह लिए हुए है. ये बमबारी ऐसे समय पर की गई, जब इजरायल के साथ सीजफायर को लेकर मिस्र की मेजबानी में हमास के नेताओं के साथ संभावित चर्चा हो सकती है.
इजरायल और हमास के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही. इस बीच इजरायल ने दक्षिणी गाजा के रफाह शहर पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए, जिनमें 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए.
रफाह में बड़ी संख्या में लोग इजरायली बमबारी से बचने के लिए पनाह लिए हुए है. ये बमबारी ऐसे समय पर की गई, जब इजरायल के साथ सीजफायर को लेकर मिस्र की मेजबानी में हमास के नेताओं के साथ संभावित चर्चा हो सकती है.
इजरायल ने हमास को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है. हमास के खात्मे को लेकर शुरू किए गए इजरायल के सैन्य ऑपरेशन में 34000 से अधिक फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है. इस जंग की वजह से 23 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.
हमास के अधिकारियों का कहना है कि खलील अल-हाया की अगुवाई में हमास के अधिकारी सीजफायर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे, जिसमें कतर से लेकर मिस्र मध्यस्थ की भूमिका में है.
हमास ने फिर से 'टू नेशन थ्योरी' पर समझौते की संभावना जताई है. फिलीस्तीनी संगठन हमास 15 वर्षों से अधिक समय से कहता आ रहा है कि वह इजराइल के साथ टू नेशन समझौता स्वीकार कर सकता है. लेकिन हमास ने यह भी कहने से इनकार कर दिया है कि वह इजराइल को मान्यता देगा या उसके खिलाफ अपनी सशस्त्र लड़ाई छोड़ देगा.
कैसे शुरू हुई इजरायल और हमास जंग?

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









