
'सीक्रेट सर्विस के हेड को इस्तीफा देना चाहिए...', Donald Trump पर हुए हमले के बाद बोले Elon Musk
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने कहा, "हमारे कर्मचारी पेंसिलवेनिया के बटलर में घटनास्थल पर हैं और जांच आगे बढ़ने पर एजेंसी सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी."
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की रैली में गोलीबारी की घटना के बाद एलन मस्क समर्थक के रूप में सामने आए हैं. घटना को झकझोर देने वाली गोलीबारी की खबर आने के कुछ ही देर बाद, मस्क ने आगामी चुनावों में पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. रैली के दौरान गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप के चेहरे पर खून के धब्बे देखे गए.
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सीक्रेट सर्विस के हेड और इस सुरक्षा दल के नेता को इस्तीफा दे देना चाहिए."
एक अन्य ट्वीट में मस्क ने कहा कि या तो यह अक्षमता थी या फिर यह जानबूझकर किया गया था. किसी भी तरह से, सेक्योरिटी सर्विस नेतृत्व को इस्तीफा देना चाहिए.
एलन मस्क ने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप का पूरी तरह से समर्थन करता हूं और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
डोनाल्ड ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना को 'हत्या की कोशिश' के रूप में देखा जा रहा है. घटना की जांच अभी चल रही है और सीक्रेट सर्विस ने औपचारिक रूप से फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को इस घटना की जानकारी दे दी है.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका में इस तरह की हिंसा...', डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले पर बाइडेन-ओबामा क्या बोले?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











