
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: दिल्ली में झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का घर, 700 करोड़ का बजट आवंटित
AajTak
दिल्ली की झुग्गी बस्तियों को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ऐलान किया कि झुग्गी पुनर्विकास के लिए दिल्ली सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट तय किया है.
राजधानी दिल्ली में जिन लोगों की झुग्गी बस्तियां विकास के लिए तोड़ी गईं या उन्हें उनके स्थान से हटाया गया था, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए दिल्ली सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.
उन्होंने साफ किया है कि अगर विकास के कामों के लिए अगर झुग्गी बस्तियों को हटाया जाता है तो जो पात्र निवासी होंगे उन्हें सरकार की ओर से आवास दिया जाएगा.
रविवार को उन्होंने शालीमार बाग रेलवे क्रॉसिंग के पास 'फाटक वाली झुग्गी' का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बस्ती रेलवे की जमीन पर है और आजादपुर स्टेशन विस्तार योजना के तहत इसे हटाने का नोटिस जारी हुआ है. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को बेघर नहीं किया जाएगा, पात्र लोगों को दिल्ली सरकार मकान देगी.
झुग्गीवासियों को गुमराह कर रहे हैं 'झाड़ूधारी नेता': सीएम
सीएम रेखा ने झुग्गी को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि AAP सरकार केवल झुग्गीवासियों को वोट बैंक की तरह देखती है. उनके शासन के दौरान बस शराब की आपूर्ति को बढ़ावा दिया गया. आज जब हमारी सरकार बन गई है तो उन लोगों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं. ऐसा देख वही नेता लोग लोगों को भड़काने और डराने का काम कर रहे हैं.
रेलवे मंत्रालय से बात कर समाधान निकालूंगी: रेखा गुप्ता

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











