
सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टकराया पक्षी, वाराणसी से जा रहे थे लखनऊ
AajTak
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चॉपर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चॉपर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. बताया जा रहा है कि पक्षी से हेलिकॉप्टर के टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्टेट प्लेन से सीएम योगी आदित्यनाथ अब लखनऊ के लिए रवाना होंगे.
बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे. इसके अलावा पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को भी देखने के लिए वे यहां पहुंचे थे. योगी आदित्यनाथ ने यहां काशी विश्वानाथ मंदिर में पूजा भी की थी.
बताया जा रहा है कि रविवार को वाराणसी से लखनऊ के लिए उड़ाने भरने के कुछ देर बाद ही उनका हेलिकॉप्टर एक पक्षी से टकरा गया. इसके बाद हेलिकॉप्टर में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी कराई गई. बताया जा रहा है कि पक्षी से हेलिकॉप्टर के टकराने के बाद किसी हादसे की आशंका को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने हेलिकॉप्टर के लैंडिंग के आदेश दिए.
जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद योगी आदित्यनाथ वाराणसी के सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए ठहरे थे. बताया जा रहा है कि सीएम योगी स्टेट प्लेन के जरिए अब लखनऊ के लिए रवाना होंगे. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
पटना में विमान के टकराने के बाद कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि हाल ही में पटना में स्पाइस जेट के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई थी. पक्षी से विमान के टकराने के बाद विमान में आग लग गई थी. इसके बाद दिल्ली जा रही इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. इस विमान में 185 लोग सवार थे. उधर, आग लगने के बाद पायलट्स ने सूजबूझ दिखाते हुए विमान की पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










