
सिलेंडर से गैस निकलती रही... फिर ब्लास्ट के साथ घर में उठा आग का गुबार! सामने आया वीडियो
AajTak
Cylinder Gas Leak Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है काफी देर सिलेंडर से गैस निकलने के बाद एक घर में ब्लास्ट हो जाता है.
सोशल मीडिया पर एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुए ब्लास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सिलेंडर से गैस निकलने के बाद घर से बाहर भाग जाती है, लेकिन जब कुछ देर वापस घर में आती है तो धमाका हो जाता है. हालांकि वीडियो में महिला सुरक्षित भागते हुए नजर आ रही है. हालांकि, अभी तक वीडियो की लोकेशन और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
वीडियो के इंटरनेट पर आने के बाद हर कोई इस वीडियो को शेयर कर रहा है. आप भी नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं कि ये घटना कितनी डरावनी है और वीडियो के आखिर में जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान है. अब आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या है...
काफी भयावह है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सिलेंडर को गैस पाइप से साथ रसोई से बाहर खींचकर ला रही हैं. लेकिन, कुछ दूर सिलेंडर को खींचने के बाद महिला सिलेंडर को घर में छोड़कर ही बाहर भाग जाती है. इसके बाद साफ दिखाई दे रहा है कि सिलेंडर से जुड़ी गैस पाइप से तेजी से गैस निकल रही है. ये गैस कई मिनटों तक निकलती रहती है और कुछ देर बाद निकलना बंद हो जाती है.
ऐसा माना जा रहा है कि सिलेंडर में गैस खत्म होने की वजह से ऐसा हुआ है. जब सिलेंडर से गैस निकलना बंद हो जाती है तो उसके बाद एक गेट से वो महिला और दूसरे गेट से कई पुरुष घर में एंटर होता है. इसके बाद वो इस गैस सिलेंडर को चेक करने लगते हैं. इसके बाद जो होता है, वो वाकई डराने वाला है. घर में महिला और पुरुष के घुसने के कुछ सेकेंड्स बाद ही रसोई में आग लगती है और ये आग एक धमाके साथ पूरे घर में गुबार की तरह उठती है.
इसके बाद महिला वहां से भागती नजर आ रही है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि ये घटना कितनी डरा देने वाली है. महिला सुरक्षित भागते हुए नजर आ रही है. माना जा रहा है कि खिड़कियां और कमरे के गेट खुले होने की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












