
सिर में तेज दर्द और बेहोश हुए गोविंदा, मैनेजर ने बताया कैसी है तबीयत
AajTak
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को 11 नवंबर की रात तेज सिरदर्द और चक्कर आने के बाद मुंबई सिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अब एक्टर की मैनेजर ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है.
इन दिनों बॉलीवुड से बैक टू बैक बुरी खबरें सामने आ रही हैं. बुधवार को हीरो नबंर वन गोविंदा को लेकर चौंकाने वाली खबर आई. घर पर अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें मुंबई सिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. अब गोविंदा की मैनेजर ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है.
गोविंदा को क्या हुआ है 11 नवंबर की रात गोविंदा के सिर में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद वो बेहोश हो गए. उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है. ऐजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक्टर की सेहत पर करीब से नजर रखी जा रही है. उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है.
सिन्हा ने बताया कि गोविंदा को तेज सिरदर्द था और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था. उन्हें चक्कर भी आ रहे थे. इसलिए डॉक्टर ने उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी है. डॉक्टर जांच कर रहे हैं. उन्हें रात में भर्ती कराया गया था. जल्द ही उनके सारे चेकअप किए जाएंगे.
गोविंदा के वकील ने क्या कहा गोविंदा के वकील और दोस्त ललित बिंदल ने एक्टर की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि वो थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे. सभी टेस्ट्स हो गए हैं, अब रिपोर्ट्स और न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे हॉस्पिटल सोमवार को गोविंदा, धर्मेंद्र का हालचाल लेने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे. वो खुद गाड़ी ड्राइव करके धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे. हॉस्पिटल से बाहर निकलते वक्त एक्टर परेशान और मायूस दिखाई दिए.
हाल ही में गोविंदा ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो टू मच में भी नजर आए थे. गोविंदा शो पर अपने दोस्त चंकी पांडे संग पहुंचे थे. जहां उन्होंने ट्विंकल और काजोल के साथ खूब मस्ती-मजाक किया. दोनों एक्ट्रेस संग वो पुरानी यादें शेयर करते भी दिखे.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










