
सिर पर सटा दिया कट्टा, विधायक के सामने गिड़गिड़ता रहे इंजीनियर...कांग्रेस MLA पर मुकदमा
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में सोमवार दोपहर लोगों ने घुसकर एईएन और जेईएन के साथ मारपीट की. इस मामले में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
Rajasthan News: कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ सहायक इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मारपीट मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, एमएलए गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने जेईएन और एईएन पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जनता ने गुस्से में उन दोनों पर हमला किया.
मारपीट में घायल हुए सहायक अभियंता हर्षदापति की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. जब कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों कुछ भी बच रहे हैं. एसपी शिवराज मीणा ने भी इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया.
मलिंगा पर दर्ज हुआ इन धाराओं के तहत केस
मामला यूं है कि सोमवार को धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के विद्युत निगम कार्यालय में सहायक अभियंता हर्षदापति और कनिष्ठ अभियंता नितिन गुलाटी के साथ बेरहमी से मारपीट हुई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट के मामले में घायल सहायक अभियंता ने पुलिस को पर्चा बयान दिए हैं. घायल सहायक अभियंता हर्षदापति के पर्चा बयान के आधार पर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि समीर खान के खिलाफ कई एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है. उन पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है.
एईएन ने MLA मलिंगा के खिलाफ दिया ये बयान
सहायक अभियंता हर्षदापति ने दर्ज कराए गए अभियोग में बताया कि सोमवार सुबह 12 बजे विद्युत निगम कार्यालय में मीटिंग के दौरान कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और उनके साथ 5 से 6 लोग उनके दफ्तर में घुस आए. जहां एमएलए मलिंगा ने घुसते ही कुर्सी उठा कर एईएन पर दे मारी और जातिसूचक गालियां दीं. इसके बाद मलिंगा ने महुआ खेड़ा गांव से ट्रांसफार्मर उतारने पर धमकी देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








