
सिर्फ 40,470 में खरीदा 1.35 लाख का iPhone 17 Pro, ना सेल, ना पुराना फोन एक्सचेंज
AajTak
iPhone 17 Pro एक ट्रेंडिंग स्मार्टफोन है. सेलिब्रिटी से लेकर कई VVIP लोगों के हाथ में यह हैंडसेट देखा जा सकता है. यहां तक कि अभिनेता शाहरुख खान तक इसका यूज करते हैं. आप जानते हैं कि एक शख्स ने 1.35 लाख रुपये के ब्रांड न्यू आईफोन को सिर्फ 40 हजार रुपये में खरीद लिया. ना तो सेल का इंतजार किया और ना ही पुराना हैंडसेट एक्सचेंज किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple iPhone 17 Pro को कई लोग खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत होने की वजह से बहुत से लोगों को अपनी ख्वाहिश का दम घोंठना पड़ता है. सस्ते में iPhone खरीदने के लिए बहुत से लोग सेल या फिर अपना पुराना हैंडसेट एक्सचेंज करते हैं. एक शख्स ने बड़े ही खास तरीके से 1.35 लाख रुपये का iPhone 17 Pro सिर्फ 40 हजार रुपये में खरीद लिया.
Apple iPhone 17 Pro को कुछ महीने पहले ही सितंबर महीने में लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है. एक्स प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि उसने सिर्फ 40 हजार रुपये में लेटेस्ट आईफोन खरीदा है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
साहिल पाहवा नाम के यूजर्स का पोस्ट वायरल हो रहा है. इमेज में दिखाया है कि उसने HDFC Infinia क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स को रिडीम किया है. इसके बाद उन्होंने पोस्ट में HDFC बैंक के कार्ड का नाम यूज किया है.
X प्लेटफॉर्म पर किया पोस्ट
HDFC पोर्टल के मुताबिक, Infinia Credit Card खर्च करने पर कुछ प्वाइंट्स मिलते हैं. इन प्वाइंट्स का यूज जब स्मार्टबाय पोर्टल पर करते हैं तो वह करीब 10 गुना तक ज्यादा प्वाइंट्स हो जाते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











