
सिर्फ 24 साल की उम्र में बेंगलुरु में खरीदा 1.22 करोड़ का घर, Reddit पर पोस्ट वायरल
AajTak
बेंगलुरु के एक 24 साल के युवक ने अपनी मेहनत और समझदारी से ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देख कर सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल, युवक ने सिर्फ 24 साल की उम्र में 1.22 करोड़ रुपये का खुद का फ्लैट खरीद लिया है और इसकी जानकारी उसने रेडिट के r/bangalore पेज पर दी दी है.
बेंगलुरु के एक 24 साल के युवक ने अपनी मेहनत और समझदारी से ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देख कर सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल, युवक ने सिर्फ 24 साल की उम्र में 1.22 करोड़ रुपये का खुद का फ्लैट खरीद लिया है और इसकी जानकारी उसने रेडिट के r/bangalore पेज पर दी दी है. युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने अपना होम लोन चुकाना भी शुरू कर दिया है और दो महीने की EMI भी भर दी है. मैंने घर लेने के लिए 35% कैश दिया ( लगभग 42 लाख रुपये) और बाकी 65% बैंक से लोन लिया है. इसके साथ उसने यह भी बताया कि शुरुआत में उसके माता-पिता ने थोड़ी मदद भी की थी, लेकिन अब हर किस्त (EMI) मैं खुद भर रहा हूं.”
फ्लैट की तस्वीरें और लोन का स्क्रीनशॉट किया शेयर India Today की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पोस्ट में युवक ने अपने नए घर की कुछ फोटो और होम लोन का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट में शेयर किया है. कुछ ही देर में पोस्ट वायरल हो गया. इस पोस्ट पर काफी लोगों ने कमेंट्स भी लिखा है. कई यूजर्स ने उनकी उपलब्धि की तारीफ की, तो कुछ यह जानने को उत्सुक थे कि उन्होंने इतनी कम उम्र में यह कैसे हासिल किया. एक यूजर ने पूछा- अगर आपको कोई आपत्ति न हो, तो बताइए कि मुझे इस तरह की सफलता पाने के लिए कौन से हुनर सीखने चाहिए? उसपर खरीद खरीदने वाले यूजर ने बताया कि उनके निवेश का सफ़र उनके पिता के साथ शुरू हुआ था, हालांकि शुरुआत में उनके पास अनुभव की कमी थी. उन्होंने आगे कहा, "अब सब ठीक चल रहा है.
India Today की रिपोर्ट के अनुसार, एक यूजर ने घर दिखाने को कहा. इसके उन्होंने अपने फ्लैट की और फोटो अपलोड कीं. एक यूजर ने कहा, "बधाई हो भाई! यह बहुत खूबसूरत लग रहा है. सिर्फ़ 24 साल की उम्र में आपने बैंगलोर में घर खरीद लिया है, यह वाकई गर्व की बात है." एक अन्य यूजर ने उनकी आय और साइड हसल्स के बारे में पूछा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











