
'सिर्फ व्यूज के लिए...', मदद की गुहार लगा रहे भारतीय के वायरल वीडियो पर सऊदी पुलिस ने क्या कहा?
AajTak
सऊदी अरब में एक भारतीय मजदूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह घर वापसी की गुहार लगा रहा था. सऊदी अधिकारियों ने जांच के बाद कहा कि यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने और व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया गया था.
सऊदी अरब से एक भारतीय मजदूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह वतन वापसी की गुहार लगा रहा था. अब सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया था. पूर्वी प्रांत पुलिस के मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उस भारतीय प्रवासी को पूछताछ के लिए बुलाया गया.
पुलिस ने बयान में कहा, 'जांच में पता चला कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्यूज बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया और शेयर किया था.' अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उस व्यक्ति और उसके नियोक्ता (एम्प्लॉयर) के बीच कोई विवाद नहीं है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है.
स्पॉन्सर पर लगाया था आरोप
यह सफाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद आई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को सऊदी अरब में मदद की गुहार लगाते हुए देखा गया था. वीडियो में वह भोजपुरी में बोलते हुए कहता है कि उसका स्पॉन्सर उसका पासपोर्ट रोककर रखे हुए है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम जनता से अपील करता है कि 'इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मैं अपनी मां के पास लौट सकूं.'
वीडियो में रोते हुए व्यक्ति के पीछे एक ऊंट भी दिखाई दे रहा था. दिल्ली के एक वकील ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया था और विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा सऊदी अरब में भारतीय दूतावास को टैग किया था.
सिर्फ व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया गया वीडियो

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









