
'सिर्फ फेम के लिए...', एक्स वाइफ के आरोपों पर अभिषेक बजाज की टीम का रिएक्शन
AajTak
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट एक्टर अभिषेक बजाज ने अपनी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल पर निशाना साधा है. हाल ही में आकांक्षा ने अभिषेक पर बड़ा आरोप लगाया था.
'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट एक्टर अभिषेक बजाज फैंस के फेवरेट हैं. घर के अंदर उनका गेम काफी लोगों को इंप्रेस कर रहा है. लेकिन इसी बीच अभिषेक की पर्सनल लाइफ के भी चर्चे होते रहते हैं. हाल ही में उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने अभिषेक पर बड़ा आरोप लगाया था. अब अभिषेक की टीम की तरफ से इसे लेकर एक बयान जारी किया गया है.
अभिषेक बजाज का एक्स वाइफ पर निशाना अभिषेक बजाज ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा, लेकिन मेरी टीम की सलाह पर मुझे लगता है कि यह मेरी सुरक्षा और मन की शांति के लिए जरूरी है. खासकर जब मैं बिग बॉस के घर में हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पास्ट को वर्तमान में घसीटा जाएगा. सालों की खामोशी और तलाक के बाद एक 'फेम डिगर' को जिसे मैं कभी पूरे दिल से प्यार किया, अब एक पल की फेम के लिए मेरी इमेज और प्रतिष्ठा को धूमिल करते देखना बेहद दर्दनाक है.'
अभिषेक ने आगे कहा, 'अपने जीवन के उस बुरे दौर से उबरने और अपनी शर्तों पर अपना करियर फिर से बनाने के लिए मुझे बहुत साहस और ताकत की जरूरत पड़ी है. मैंने जो भी कदम उठाया है, वह ईमानदारी और कड़ी मेहनत से उठाया है. इस तरह के घटिया और अपमानजनक तरीके से सवाल उठाना या उस पर हमला करना दिल तोड़ने वाला और बेहद अन्यायपूर्ण है.'
हाथ जोड़कर अभिषेक ने की अपील अंत में अभिषेक ने कहा, 'मैं मीडिया और ऑडियंस से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं- कृपया ऐसे बेबुनियाद प्रयासों को जगह या महत्व न दें जिनका उद्देश्य केवल किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना हो. आइए, न्यूज के रूप में छिपी नकारात्मकता को बढ़ावा न दें, खासकर जब मैं बाहरी दुनिया में इसका जवाब देने के लिए मौजूद न होऊं. मैं आज केवल आप सभी से मिले प्यार और समर्थन की वजह से ही मजबूत हूं. यही विश्वास मेरे लिए सब कुछ है. रब रक्खा.
अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने क्या कहा? बता दें कि एक्टर अभिषेक की पहली शादी टूट चुकी है. हाल ही में एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उनकी शादी टूटने का असली कारण बताया था. जिसमें आकांक्षा का कहना है कि अभिषेक ने शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें कई लड़कियों के साथ मिलकर धोखा दिया था. इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने मुझे इसके बारे में बताया और कुछ स्क्रीनशॉट भी मिले.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










