
सिर्फ एक क्लिक में हो जाएगी AC की सर्विसिंग, पूरी गंदगी हो जाएगी साफ, जानिए ऐसे
AajTak
AC के रिमोट का एक बटन आपके AC की अंदर से सफाई कर सकता है. इन दिनों कई AC मॉडल्स में ये फीचर दिया जा रहा है. अगर आपके AC में भी ये ऑप्शन है तो ये काम आपको तुरंत कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं कैसे AC खुद की सफाई कर लेता है.
अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही विंटर सीज़न आ जाएगा. घर के ज़्यादातर AC विंटर सीज़न तक बंद रहेंगे. कुछ महीने लगातार AC न चलने की वजह से जब गर्मियों में AC स्टार्ट किए जाते हैं तो कई दिक्कतें आनी शुरु हो जाती है. इसलिए AC को विंटर सीज़न तक बंद करने से पहले कुछ बातों का ख़याल ज़रूर रखें.
AC क्लीनिंग
अगर आपके AC में सेल्फ क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है तो आप सिर्फ एक क्लिक के ज़रिए अपने AC की इंटर्नल सफ़ाई कर सकते हैं. एडवांस्ड एयर कंडीशनर में सेल्फ क्लीनिंग सिस्टम होता है जो ख़ुद से ही इंटर्नल सफ़ाई कर लेता है. हालांकि फिल्टर्स आपको ख़ुद से ही निकाल कर साफ़ करना होगा.
कैसे काम करता है सेल्फ क्लीनिंग सिस्टम?
सेल्फ क्लीनिंग फीचर से लैस एयर कंडीशनर के रिमोट में आपको इसका एक डेटिकेटेड बटन मिल जाएगा. अगर आप स्मार्ट एसी यूज़ कर रहे हैं और स्मार्टफ़ोन से कनेक्ट कर रखा है तो फ़ोन में ही आपको सेल्फ क्लीनिंग का ऑप्शन मिलेगा. जैसे - ऑटो क्लीन, सेल्फ क्लीन या iClean.
अलग अलग मॉडल और कंपनी के हिसाब से सेल्फ क्लीनिंग का नाम कुछ और हो सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












