
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इन बदमाशों पर घूम रही शक की सुई, चलाई थी कार पर गोलियां !
AajTak
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब पुलिस का पांच आरोपियों पर शक गहरा रहा है और इन्हीं के इर्द-गिर्द जांच को तेजी दी जा रही है. पुलिस को शक है कि इन्हीं आरोपियों ने मूसेवाला की गाड़ी पर गोलियां बरसाई थीं.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब पंजाब पुलिस और जांच एजेंसियों के शक की सुई पांच आरोपियों पर घूम रही है. अब तक की तफ्तीश के बाद अब ये पांच मुख्य आरोपी पुलिस के शक के घेरे में हैं.
पुलिस के मुताबिक, मनप्रीत उर्फ मन्नू (मोगा), रूपा (अमृतसर, जोडा गांव) , मन्नी (अमृतसर, खुर्सी गांव) प्रियव्रत फौजी (सोनीपत) और अंकित सेरसा (सोनीपत) की मूसा हत्याकांड में अहम भूमिका है और इन्होंने भी मूसा पर गोलियां चलाई थीं.
अब पुलिस की जांच इन पांचों आरोपियों के इर्द गिर्द ही चल रही है. इन पांच आरोपियों में से प्रियव्रत फौजी पर हरियाणा पुलिस ने मूसेवाला की हत्या को लेकर 25 हजार का इनाम भी रखा है.
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगा है और हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए कई राज्यों में टीमें खाक छान रही है.
जिन पांच आरोपियों पर पुलिस का शक गहरा रहा है उसमें प्रियव्रत फौजी कुख्यात गैंगस्टर है और बीते एक साल से फरार चल रहा है. फौजी बिट्टू बरोणा के पिता कृष्ण की हत्या में भी शामिल रहा है और 1 दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों में वांछित हैं. फौजी रामकरण गैंग का शार्प शूटर भी रहा है. अंकित सेरसा नाम के आरोपी की कोई क्राइम हिस्ट्री पुलिस के सामने नहीं आई है.
मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें गाड़ी के अंदर सोनीपत के दो शूटरों के सवार होने का दावा किया जा रहा है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








