
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना Youtube ने हटाया, हत्या के बाद हुआ था रिलीज
AajTak
Sidhu moosewala new song SYL removed from You Tube: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना एसवाईएल यूट्यूब से हटा दिया गया है.
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala New Song SYL: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज नया गाना एसवाईएल (SYL) यूट्यूब से हटा दिया गया है. एसवाईएल का मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है, जिसे 'एसवाईएल नहर' (SYL Canal) के नाम से भी जाना जाता है. 214 किलोमीटर लंबी सतलुज यमुना लिंक नहर पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है.
बता दें कि SYL गाने के राइटर और कंपोजर सिद्धू मूसेवाला ही थे. म्यूजिक प्रड्यूसर MXRCI ने शुक्रवार यानी 23 जून को ही इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया था. वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस गाने को 27 लाख् से अधिक बार देखा जा चुका था और इसे 33 लाख लाइक्स हासिल हो चुके थे.
'सिद्धू मूसेवाला' यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने की लिंक पर अब वीडियो नहीं दिख रहा. इसकी जगह एक मैसेज दिख रहा है, जिसमें लिखा है- "सरकार की कानूनी शिकायत की वजह से यह कॉन्टेंट इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है." मतलब दूसरे देशों में यूट्यूब यूजर्स इस वीडियो को देख सकते हैं.
म्यूजिक वीडियो में बलविंदर सिंह जटाना की भी तस्वीर शामिल है. बता दें कि बलविंदर सिंह को खालिस्तान समर्थक बब्बर खालसा का सदस्य कहा जाता था. उसने 23 जुलाई 1990 को चंडीगढ़ स्थित SYL दफ्तर में घुसकर चीफ इंजीनियर एमएल सीकरी और सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर एएस औलख की हत्या कर दी थी.
दरअसल, 214 किलोमीटर लंबी सतलुज-यमुना लिंक नहर के जरिए पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली तक जाना था. जबकि पंजाब की दलील यह है कि रावी-ब्यास के पानी पर उसका पहला हक है, क्योंकि राज्य नदी के ऊपरी हिस्से में मौजूद है. विरोध के चलते आज भी यह परियोजना अधर में लटकी हुई है.
गौरतलब है कि बीती 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. पुलिस इस मर्डर केस में शामिल दर्जनों आरोपियों को अब तक हिरासत में ले चुकी है. वहीं, शूटर्स की खोजबीन जारी है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










