
सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं कांग्रेस हाईकमान, हरीश रावत का दौरा टला, नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश
AajTak
पंजाब कांग्रेस को अब जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान उन्हें मनाने के मूड में नहीं है और नए व्यक्ति की तलाश शुरू हो गई है.
Punjab Congress Fight: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद भले ही कांग्रेस के सामने मुश्किल खड़ी हो गई हो लेकिन अब कांग्रेस आलाकमान झुकने के मूड में नहीं है. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है. यानी नवजोत सिंह सिद्धू के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का चंडीगढ़ दौरा रद्द करवाया गया है. पहले माना जा रहा था कि हरीश रावत चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने के लिए जा रहे हैं. आलाकमान की ओर से पंजाब में पैदा हुए ताज़ा हालातों पर पूरी तरह से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का साथ दिया जा रहा है. ऐसे में अब अगला कदम नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करना है. इस रेस में दो नाम अभी तक सबसे आगे चल रहे हैं, जिनमें कुलजीत नागरा और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं. कुलजीत अभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं जबकि रवनीत लोकसभा सांसद हैं, जो संसद सत्र के दौरान सुर्खियों में रहे हैं. सिद्धू के समर्थन में कई नेताओं का इस्तीफा बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह से समझौता नहीं कर सकते हैं. नवजोत सिंह सिद्धू के इस कदम के बाद उनके समर्थन में कई समर्थकों ने पद छोड़ दिया. रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद छोड़ा तो फिर पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद कांग्रेस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











