
'सिद्धारमैया 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे', डीके शिवकुमार ने खारिज की कांग्रेस में पावर शेयरिंग की अटकलें
AajTak
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को खारिज किया. डीके शिवकुमार ने पार्टी के अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सभी नेता हाईकमान के आदेशों का पालन करेंगे.
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कांग्रेस में पावर शेयरिंग पर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और किसी को भी इस पर चर्चा करने की अनुमति नहीं है.
शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि सिद्धारमैया ने जो कहा वह अंतिम है, उनके बयान के बाद किसी को भी इस विषय पर बात नहीं करनी चाहिए. जो लोग इस पर बोल रहे हैं, वे पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता हाईकमान के आदेशों के अनुसार ही चलेंगे. हम पार्टी के अनुशासित सैनिक हैं, हमारे लिए पार्टी व्यक्ति से ऊपर है. सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी महत्वपूर्ण है, व्यक्ति नहीं. हम पार्टी के कहे अनुसार काम करेंगे.
इस दौरान शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी अपनी क्रांति की बातें करे. हम उन्हें सुई और धागा देंगे, ताकि वे अपनी पार्टी के फटे हिस्सों को जोड़ सकें. वहीं, RSS के 100 साल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है. बीजेपी या RSS जो चाहे बाहर बोल सकते हैं, लेकिन हमारी नींव मजबूत है. यह हमारे दिल में है और इसे कोई हटा नहीं सकता. डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारे यहां सभी धर्मों के लोग एक शांतिपूर्ण समाज में रहते हैं, और इसे कोई हिला नहीं सकता. वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिद्धारमैया पूरे 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्होंने पूछा कि कौन कह रहा है कि मुख्यमंत्री बदले जाएंगे? सिद्धारमैया अभी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे. हमें पूरा विश्वास है कि वे पूरे 5 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. परमेश्वर ने यह भी जोड़ा कि सिद्धारमैया खुद कह चुके हैं कि हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, वे उसका पालन करेंगे. परमेश्वर ने कहा कि यहां कोई क्रांति नहीं है, सब शांति है. गांधी जयंती के दिन हमें शांति की बात करनी चाहिए, न कि क्रांति की.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









