
सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी कॉटन, दर्द होने पर हुआ खुलासा
AajTak
साइबर सिटी में निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में कॉटन छोड़े जाने का मामला सामने आया है. डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मां की जान पर बन गई है.
गुरुग्राम की साइबर सिटी में निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में कॉटन छोड़े जाने का मामला सामने आया है. डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मां की जान पर बन गई है. (प्रतीकात्मक फोटो) इतना ही नहीं, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अपनी गलती छिपाने के लिए उनकी सहमति के बिना दोबारा से ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद से पीड़िता को होश नहीं आया है. पीड़ित के पति ने एनजीओ की मदद से पूरे मामले की शिकायत सेक्टर 5 थाना पुलिस को दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मूल रूप से नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली 24 वर्षीय महिला को डिलीवरी के लिए सेक्टर 5 स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था. डिलीवरी के समय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि केस कॉम्प्लिकेटेड है. इसलिए सिजेरियन ऑपरेशन करना पड़ेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












