
सिगरेट-बीड़ी ही नहीं, बाल से भी 100 गुना पतला कण बना आफत... समझें- कैसे नॉन-स्मॉकर्स को हो रहा लंग कैंसर
AajTak
लंग कैंसर अब स्मोकिंग करने वालों को ही नहीं, बल्कि नॉन-स्मोकर्स को भी अपना शिकार बना रहा है. हाल ही में एक स्टडी आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत में लंग कैंसर के आधे से ज्यादा मरीन नॉन-स्मोकर्स हैं. ऐसे में जानते हैं कि सिगरेट-बीड़ी नहीं पीने वाले लोग कैसे लंग कैंसर की पीड़ित बन जा रहे हैं.
लंग कैंसर को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. एक नई स्टडी में सामने आया है कि भारत में लंग कैंसर युवाओं में तेजी से फैल रहा है. हैरान करने वाली एक बात ये भी है कि लंग कैंसर के ज्यादातर मरीज वो हैं, जिन्होंने कभी स्मोकिंग नहीं की.
साइंस जर्नल 'लैंसेट' में साउथईस्ट एशिया में लंग कैंसर पर एक स्टडी छपी है. इसमें बताया गया है कि अब लंग कैंसर तेजी से नॉन-स्मोकर्स में भी फैलता जा रहा है.
इस स्टडी के मुताबिक, लंग कैंसर तीसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है. इसमें बताया गया है कि 2020 में दुनियाभर में लंग कैंसर के 22 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए थे, जबकि लगभग 18 लाख लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, 2020 में भारत में लंग कैंसर के 72,510 नए मरीज मिले थे और उस साल इससे 66,279 मरीजों की मौत हो गई थी. भारत में 2020 में कैंसर से जितनी मौतें हुईं, उनमें से 7.8% लंग कैंसर के कारण हुई थीं.
लंग कैंसर पर डराते दो आंकड़े
- पहलाः स्टडी में बताया गया है कि भारत में लंग कैंसर का पता चलने की औसत उम्र पश्चिमी देशों की तुलना में 10 साल कम है. भारत में लंग कैंसर होने की औसत उम्र 28.2 साल है. हालांकि, इसकी एक वजह भारत की युवा आबादी भी हो सकती है. पश्चिमी मुल्कों में लंग कैंसर का पता 54 से 70 साल की उम्र के बीच चलता है. जबकि, अमेरिका में औसत उम्र 38 साल और चीन में 39 साल है.
- दूसराः भारत में फेफड़ों का कैंसर तेजी से फैल रहा है. 1990 में भारत में हर एक लाख आबादी पर लंग कैंसर की दर 6.62 थी, जो 2019 में बढ़कर 7.7 हो गई. यानी, 2019 में हर एक लाख लोगों में से 7.7 लोग लंग कैंसर से पीड़ित थे. 1990 से 2019 के दौरान यही पुरुषों में 10.36 से बढ़कर 11.16 और महिलाओं में 2.68 से 4.49 हो गई है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







