
सिगरेट पी रहे थे आठवीं के छात्र, दोस्त ने शिकायत की धमकी दी तो कर दी हत्या
AajTak
दिल्ली के बदरपुर एरिया में आठवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने अपने सहपाठियों को सिरगेट पीते देखा और फिर शिकायत करने की धमकी दी थी. इससे गुस्साए दोनों छात्रों ने सौरभ की पत्थर मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से खून लगा सफेद गमछा और कुछ पत्थर बरामद किए थे.
राजधानी दिल्ली में एक स्कूली बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या का आरोप दो नाबालिगों पर है, जो खुद भी उसी स्कूल के छात्र हैं. आरोप है कि दोनों ने अपनी सहपाठी को पत्थर मार कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस की पीसीआर टीम को नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, साथ ही कॉल करने वाली महिला ने हत्या की वारदात की जानकारी भी दी थी. पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़ कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया है. सामने आया है कि दोनों आरोपी सिगरेट पी रहे थे, यह उनके सहपाठी ने देख लिया था और शिकायत करने की बात कह रहा था. ये तीनों ही आठवीं के छात्र थे.
आठवीं का छात्र था मृतक पुलिस के मुताबिक 12 साल का सौरभ आठवीं का छात्र था. इसने अपने दो सहपाठियों को स्कूल परिसर में सिगरेट पीते हुए देख लिया था. सौरभ ने उनसे कहा कि वह इस बात की शिकायत स्कूल प्रशासन से कर देगा. इससे गुस्साए उन दोनों छात्र सौरभ को बहला-फुसला कर सुनसान इलाके में ले गए फिर उसे इस कदर पत्थर से मारा की सौरभ की मौत हो गई. पुलिस ने मौके से खून लगा सफेद गमछा और कुछ पत्थर बरामद किए थे. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमर चेक किए. इस आधार पर पूछताछ की और फिर दो बच्चों को पकड़ा है. मृतक लड़के की पहचान सौरभ (उम्र 12 वर्ष) पुत्र हरिहर पासवान निवासी डी-132, बिलासपुर कैंप, मोलरबंद गांव, नई दिल्ली के रूप में हुई है. वह एमसीडी स्कूल, ताजपुर पहाड़ी, नई दिल्ली, 8वीं कक्षा का छात्र है.
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान यहां मोलड़बंद गांव में बिलासपुर कैंप निवासी सौरभ (12) के तौर पर हुई है. उसका शव बृहस्पतिवार को खाटूश्याम पार्क और ताजपुर रोड गांव के बीच से मिला था और छात्र ने स्कूल की वर्दी पहनी हुई था. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में उसकी कक्षा में पढ़ने वाले दो किशोरों को पकड़ा गया है और उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया.
इन मामलों में दर्ज हुआ मुकदमा सौरभ के परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा है कि वे दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा चाहते हैं. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने घटना पर चिंता जताई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें दो लाख रुपये की सहायता प्रदान की. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार को परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए. शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






