
'सिगरेट पीने वाले कौवा' की याद में शख्स ने किया ऐसा काम, बनाया...
AajTak
Crow smoking cigarette: शख्स ने इस कौवा की याद में ट्विटर अकाउंट बनाया, वहीं उसके फोटो कलेक्शन को NFT (Non-Interchangeable Unit) आर्टवर्क में बदल दिया है, आखिर इस कौवा की कहानी क्या है ?
Crow smoking Cigarette: एक परिवार का कौवा दोस्त बन गया था, ऐसा दोस्त कि परिवार के एक शख्स के साथ मिलकर सिगरेट पीता था, कुल मिलाकर कौवा सिगरेट पीने का आदी सा हो गया था.
हालांकि, ये कौवा इस परिवार के पास आता था, लेकिन पिछले अक्टूबर से वह नहीं आ रहा. पर अब इस कौवे के 6000 से ज्यादा फोटो का NFT आर्टकलेक्शन परिवार ने तैयार किया है, वहीं उसका ट्विटर पर भी अकाउंट बनाया है.
'द सन' ने इस कौवे को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. कौवा लगातार दो महीने तक 37 साल के पीट कैट के गार्डन में आया तो उन्होंने इस कौवे का परिवार ने नाम क्रेग रख दिया. बकौल पीट, कौवा सिगरेट उनके मुंह से निकाल लेता था.
पीट ने बताया, ' क्रेग (कौवा) पहली बार तब नजर आया था, जब मैं गार्डन में खुदाई कर रहा था. इसके बाद से वह लगातार मुझे फॉलो करता था, मुझे बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ता था.'
'एक दिन मैं पी रहा था सिगरेट' पीट ने बताया कि एक दिन वह सिगरेट पी रहे थे, मैंने उसे भी थोड़ी सी पीने को दी तो उसने सिर झुकाकर स्वीकृति दे डाली.' पीट ने बताया कि जब भी इसके बाद वह सिगरेट पीते तो वह भी साथ में सिगरेट पीता. कई बार तो सिगरेट पीने के लिए झपट्टा भी मार देता. हालांकि, पिछले साल अक्टूबर से पीट ने क्रेग(कौवा) को नहीं देखा है. उन्होंने कहा, ' मुझे भी नहीं मालूम आखिर ऐसा क्यों हुआ है.'
NFT आर्टवर्क बनाया पीट ने इस कौवे के साथ 6000 से ज्यादा फोटो क्लिक किए थे, इस कलेक्शन को उन्होंने NFT (Non-Interchangeable Unit) आर्टवर्क में बदल दिया है. वहीं उन्होंने इस कौवे के नाम का ट्विटर अकाउंट @IamCryptoCraig भी बनाया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











