
सिख डेलीगेशन से मिले पीएम मोदी, कहा- आप विदेशों में भी हमारी शान हैं
AajTak
पीएम मोदी ने अपने आवास पर सिखों के एक डेलीगेशन से मुलाकात की है. पीएम ने इस दौरान पगड़ी भी पहनी हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम अपने आवास पर सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. पीएम ने इस दौरान डेलीगेशन को संबोधित भी किया. उन्होंने सिख परंपरा वास्तव में एक भारत श्रेष्ट भारत की जीवंत परंपरा बताया. इस दौरान पीएम मोदी सिर पर पगड़ी बांधे हुए नजर आए.
पीएम मोदी ने सिख डेलीगेशन को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत वैक्सीन का सबसे बड़ा कवच तैयार करने वाला देश बनकर उभरा है. गर्व की बात यह है कि 99 फीसदी वैक्सीन मेड इन इंडिया है. भारत की बढ़ती साख हमारे डायस्पोरा की है. जब देश का सम्मान बढ़ता है तो लाखों करोड़ों लोगों का सम्मान बढ़ता है, दुनिया के लोग उनकी ओर सम्मान की ओर से देखते हैं. भारत की प्रगति देखकर आपका सीना भी गर्व होता है. डायस्पोरा देश के राष्ट्रदूत हैं. मां भारती की बुलंद पहचान हैं. विदेश में रहते हुए भारती की सफलता को आगे बढ़ाने में आपकी बड़ी भूमिका है. इंडिया फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम हमारी पहली आस्था होनी चाहिए.
हमारे गुरुओं ने राष्ट्र को ऊपर रखकर भारत को एकसूत्र में पिरोया था. गुरु नानक देव ने अंधेरे से देश को निकाला था. उनकी निशानियां देशभर में हैं. सिख परंपरा वास्तव में एक भारत श्रेष्ट भारत की जीवंत परंपरा है. आजादी की लड़ाई में और बाद में भी सिखों का योगदान पूरा कृतज्ञ है. उनके बिना देश का इतिहास अधूरा है. अर्थव्यवस्था में सिख समाज की बड़ी भागीदारी है.
पीएम मोदी ने इसकी जानकारी पहले ही ट्वीट कर दी थी. उन्होंने लिखा था कि आज शाम मैं सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करूंगा. इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बीते कुछ समय से थोड़े अंतराल पर लगातार सिख समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दिल्ली के लाल किले से नवें सिख गुरु तेग बहादुर की याद में हुए एक समागम को संबोधित किया था. साथ ही पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी ने अपने आवास पर सिख प्रतिनिधमंडल से मुलाकात की थी और उन्हें भोजन भी कराया था. उसके बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को फिर से सिखों के एक डेलीगेशन से मुलाकात की है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







