
सिक्किम: भारी बारिश और बर्फबारी में फंसे 175 पर्यटकों को BRO ने किया रेस्क्यू
AajTak
सिक्किम में नाथू ला दर्रा, हरभजन बाबा मंदिर, जुलुक, गुरुडोंगमार झील और फूलों की घाटी जैसे विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कुल 175 पर्यटक फंसे हुए थे. फंसे पर्यटकों में से कई महिलाएं और बच्चे भी कड़ाके की ठंड में ठिठुर कर खड़े थे. ऐसे में, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने फंसे हुए सभी 175 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है.
सिक्किम में पर्यटन सीजन के दौरान राज्य में 15 से 17 मार्च तक भारी बारिश, हिमपात और ओलावृष्टि हुई. ऐसे में सिक्किम आने वाले पर्यटक वहां फंस गए क्योंकि सड़कें बर्फ और ओलों से ढकी हुई थीं, जिससे कारों और अन्य पर्यटक टैक्सियों की आवाजाही असंभव हो गई.
नाथू ला दर्रा, हरभजन बाबा मंदिर, जुलुक, गुरुडोंगमार झील और फूलों की घाटी जैसे विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कुल 175 पर्यटक फंसे हुए थे. फंसे पर्यटकों में से कई महिलाएं और बच्चे भी कड़ाके की ठंड में ठिठुर कर खड़े थे. ऐसे में, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने फंसे हुए सभी 175 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है. बीआरओ के कर्मी स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मदद के लिए सड़कों को साफ कर भी कर रहे हैं ताकि सभी पर्यटक अपने ठहरने के स्थान पर वापस जा सकें.
बीआरओ के जनसंपर्क अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा “बीआरओ कर्मियों ने एक अभियान चलाया और 175 फंसे हुए पर्यटकों को बचाया और उन लोगों को सुरक्षित निकाला जो विभिन्न स्थानों में फंसे हुए थे. उन्हें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सफलतापूर्वक बचाया गया था.”
बचाव अभियान के बाद, बीआरओ के चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा उन पर्यटकों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई, जिन्हें इसकी आवश्यकता थी. इसके अलावा, भीषण ठंड के मौसम को देखते हुए पर्यटकों को गर्म कपड़े और कंबल भी दिए गए. लगातार बर्फ और बारिश के बावजूद बीआरओ के भारी-भरकम उपकरणों ने लगातार 6-8 घंटे काम किया और यह सुनिश्चित किया कि अगली सुबह तक यातायात के सामान्य संचालन के लिए सड़कें खुली रहें.
सिक्किम में, सीमा सड़क संगठन का प्रोजेक्ट स्वास्तिक पर्यटन स्थलों के लिए सभी सड़कों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सड़क निर्माण संगठन है जो सिक्किम में सीमा के पास लगभग सभी सड़कों का प्रबंधन और निर्माण करता है.
इनपुट- सारस्वत

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







