
'सिंधिया की चमड़ी मगरमच्छ से भी ज्यादा मोटी है...', MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी की बयानबाजी
AajTak
MP कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ तीखी बयानबाजी करते हुए उनकी तुलना 'मगरमच्छ' से कर दी.
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना मगरमच्छ से की है. पटवारी ने एक बयान में कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की चमड़ी मगरमच्छ से भी ज्यादा मोटी है. सिंधिया का चेहरा देखकर वोट दें बंद करो. अबकी बार उन्हें चुनाव हराना है.
जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की मौत हो गई लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील बनी हुई है.
जीतू पटवारी ने कहा कि गुना में सड़क हादसे में नवदंपति की मौत हो गई लेकिन सिंधिया ने उनकी सुध नहीं ली.
दरअसल, गुना में करवाचौथ के दिन सड़क हादसे में नवदंपति की मौत हो गई थी. दीपक और उसकी पत्नी की मौत से पूरे शहर स्तब्ध था.
वहीं, पति-पत्नी की मौत के बाद उनकी दो साल की इकलौती बेटी को देखने के लिए जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुना पहुंचे थे. गुना में जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयानबाजी की है.
वहीं, सिंधिया ने नवदंपति की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दो साल की बच्ची को गोद लेने की घोषणा की है. सिंधिया ने बताया कि बच्ची की जिम्मेदारी वे खुद उठाएंगे.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









