
सिंघु बॉर्डर पर शख्स ने SHO पर किया धारदार हथियार से हमला, कार छीनने की कोशिश
AajTak
सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार रात को एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया. शख्स ने पहले कार छीनकर भागा और जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया.
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक शख्स ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के SHO पर धारदार हथियार से हमला किया है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, शख्स ने पुलिस की गाड़ी छीनकर भागने की कोशिश भी की थी. दिल्ली पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसपर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इनमें एक लूटपाट और दूसरा हत्या के प्रयास का मामला है. जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाले शख्स का नाम हरप्रीत सिंह है जो कि किसान आंदोलन में ही शामिल है. ये घटना मंगलवार रात आठ बजे की है. दिल्ली पुलिस ने जारी किया ये बयान दिल्ली पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर बयान जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘सिंघु बॉर्डर पर कल एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के SHO पर धारधार हथियार से हमला किया, जिसमें SHO घायल हो गए हैं. शख्स दिल्ली पुलिस के SHO की गाड़ी छीनने की कोशिश कर रहा था, जब SHO ने गाड़ी रोकी तो उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.’ जब हमलावर ने भागना शुरू किया तो पुलिस उसके पीछे थी, लेकिन मुकरबा चौक पर ही उसने गाड़ी छोड़ी और स्कूटी से भाग गया. इस दौरान उसने SHO समयपुर बादली आशीष दुबे पर तलवार से हमला कर दिया, जो अपने स्टाफ के साथ उसका पीछा कर रहे थे. बता दें कि सिंघु बॉर्डर वही इलाका है, जहां पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. यहां पर हजारों की संख्या में किसान पिछले करीब दो महीनों से डटे हुए हैं. इससे पहले भी सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें भी पुलिसवाले घायल हुए थे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









